फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आंधी बारिस के साथ किसानों के चहरे पर लौटी रौनक

आंधी बारिस के साथ किसानों के चहरे पर लौटी रौनक

Wed, 12 Jun 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
आंधी बारिस के साथ किसानों के चहरे पर लौटी रौनक
फोटो-
विज्ञापन

आंधी से फजीहत, बारिश ने दी गर्मी से राहत
पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप
दोपहर में बदला मौसम, बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मौसम में अचानक बदलाव के साथ बुधवार को धूल भरी आंधी के साथ आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो जनजीवन भी प्रभावित किया। तेज आंधी में जगह-जगह पोल-पेड़ टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घरों पर टीनशेड, बैनर-होर्डिंग उखड़ गए। हालांकि, आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने धरती की प्यास बुझाई तो लोग गर्मी से राहत पाकर लोग झूम उठे। किसानों की मायूसी खुशी में बदल गई।
दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल मंडराने लगे। कुछ देर के लिए दृश्य रात जैसा हो गया। सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सभी वाहन हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ रहे थे। एक बजते ही बारिश की बूंदे टपकनी शुरू हुईं। गर्मी से बेहाल लोग खिड़कियों के दरवाजे खोलकर ताजी हवा का आनंद लेने लगे। गांव में किसान कांधे पर कुदाल लिए खेत की ओर बढ़ने लगे। बारिश से पहले जोरदार आंधी आई। धूल के गुबार से वातावरण भर गया। बाजार में लगे दुकानों के होर्डिंग उखड़ गए तो कहीं सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। तार टूटने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। इन समस्याओं से इतर किसानों की खुशी का ठिकाना न था। काफी दिनों से बारिश न होने से खेत की जुताई नहीं हो पा रही थी। तमाम किसानों ने दस दिन पहले नर्सरी डाल दी। उन्हें रोजाना पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ती थी। फिर भी नर्सरी की अपेक्षित बढ़वार नहीं मिल पा रही थी। तापमान अधिक होने से धान की नर्सरियों में रोग लग रहे थे। महज 15 से 20 मिनट हुई जोरदार बारिश ने किसानों की चिंता को दूर कर दिया।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से एक घंटे बाधित रहा आवागमन
सलेमपुर। रामपुर मोड़ के पास सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन करीब एक घंटे बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ते से पेड़ हटवाकर जाम समाप्त कराया। जाम के चलते करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि पेड़ हटवाकर रास्ता चालू करा दिया गया है। लार में भी पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार...
बिजली का खंभा गिरने से युवक की मौत
आंधी के दौरान भलुअनी कस्बे की घटना, दुकान पर बैठा था युवक
सेंट्रल बैंक की छत पर लगी थी सोलर प्लेट, बिजली के खंभे के साथ गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
भलुअनी। बुधवार की दोपहर में तेज आंधी एक युवक के लिए मौत बनकर आई। सोलर प्लेट और बिजली का खंभा गिरने से उसकी चपेट में आए चाय विक्रेता के पुत्र की मौत हो गई। हादसे में बड़े भाई भी जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भलुअनी कस्बे की है।
क्षेत्र के बाकी सिंगही गांव के रहने वाले हरिलाल मद्धेशिया की कस्बे में सेंट्रल बैंक शाखा के समीप चाय की दुकान है। बुधवार की दोपहर उनका पुत्र शुभम (22) दुकान पर बैठा था। अचानक तेज आंधी आने से बैंक शाखा भवन के ऊपर लगी सोलर पैनल की प्लेट उखड़कर बिजली के तारों पर गिर गई। दबाव पड़ते ही तार और सोलर पैनल समेत बिजली का पोल दुकान पर बैठे शुभम के सिर पर गिर पड़ा। उसे गंभीर चोट आई। पास बैठे भाई विशाल (26) भी जख्मी हो गए। आनन-फानन दोनों भाइयों को पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही शुभम की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मां प्रतिभा देवी, दादी संतरी देवी बदहवास हो गई। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस गई थी।

दुकान में पिता का हाथ बंटाता था शुभम
भलुअनी। कस्बे में चाय की दुकान चलाने वाले हरिलाल का पुत्र शुभम होनहार था। पढ़ाई के साथ वह दुकान पर पिता का भी हाथ बंटाता था। बेटे की मौत से पिता अवसाद में हैं। बाकी सिंगही गांव के रहने वाले हरिलाल की सात संतानों विकास, विशाल, सूरज, डाली, पूजा और आरती में शुभम पांचवें नंबर का था। वह इंटर में पढ़ता था। परिजनों का कहना है कि बुधवार को वह सुबह तैयार होकर दुकान पर चला आया था। उसे क्या पता था कि दोबारा घर नहीं पहुंचेगा। शुभम की मौत से पिता बदहवास हैं, वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।




फोटो समाचार...
सात झोपड़ियां, छह बकरियां जलीं
भाटपाररानी/प्रतापपुर। खामपार व बनकटा थाना क्षेत्र के दो गांवों में लगी आग में सात झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ी में बंधी छह बकरियों की भी मौत हो गई। बाइक, साइकिल समेत घर-गृहस्थी का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने पंपिंग सेट चालू कर आग बुझाई। आग की पहली घटना खामपार थाना के ग्राम धर्मखोर करण की है। बुधवार को दोपहर आई तेज आंधी में घूरे की चिंगारी से आग लग गई। इससे रामनाथ साह, हरी साह, वकील साह व संवरू साह की चार झोपड़ियां, दो खोप और उसमें रखा अनाज, भूसा, कपड़ा, आभूषण सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। गांव वालों ने आसपास के पांच पंपिंग सेटों को चालू कर आग बुझाई। आग की दूसरी घटना बनकटा थाना के जगदीशपुर गांव की है। मंगलवार की रात खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। इससे किशोर व व्यास की तीन झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ी में बंधी छह बकरियां, एक बाइक, एक साइकिल, अनाज, कपड़ा, चारपाई सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान विनोद कुशवाहा ने पीड़ित परिवार को ग्राम निधि से 1000 का चेक व अनाज की व्यवस्था की। उन्होंने तहसील प्रशासन से तत्काल अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed