फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मोदी की सुनामी में भी नहीं टूटा उग्रसेन की जीत का रिकार्ड

मोदी की सुनामी में भी नहीं टूटा उग्रसेन की जीत का रिकार्ड

Thu, 23 May 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
मोदी की सुनामी में भी नहीं टूटा उग्रसेन की जीत का रिकार्ड
मोदी की सुनामी में भी नहीं टूटा उग्रसेन की जीत का रिकार्ड
विज्ञापन

- वर्ष 1977 में करीब 54 फीसदी वोटों के अंतर से जीते थे उग्रसेन सिंह
- 1984 की सहानुभुति लहर में 33 फीसदी रहा जीत-हार अंतर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देवरिया सीट से रमापति राम त्रिपाठी ने करीब ढाई लाख वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले वर्ष 2014 में कलराज मिश्र ने भी 2.65 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। मोदी लहर में मिली यह जीत 1977 की जेपी लहर के आगे फीकी है। देवरिया सीट के इतिहास में 1977 में उग्रसेन को मिली बड़ी जीत का रिकार्ड आज भी कायम है।

वर्ष 1952 से अब तक के 17 चुनाव देख चुके देवरिया लोकसभा सीट पर पिछले दो बार से लगातार जीत का आंकड़ा ढाई लाख तक पहुंच रहा है। इसके पीछे की एकमात्र वजह मोदी लहर है। मोदी नाम की सुनामी में बड़े-बड़े दुर्ग ढह जा रहे हैं। जीत के नए रिकार्ड कायम हुए हैं, मगर देवरिया सीट पर बड़ी जीत का रिकार्ड अब भी बरकरार है। अतीत पर गौर करें तो यहां सबसे बड़ी जीत 1977 में उग्रसेन सिंह को मिली थी। इमरजेंसी के बाद कांग्रेस विरोधी लहर में उग्रसेन ने दिग्गज कांग्रेसी नेता और लगातार सांसद चुने जाते रहे विश्वनाथ राय को 54.3 फीसदी वोटों के अंतर से मात दी थी। इसके बाद किसी भी चुनाव में ऐसी जीत नहीं मिल सकी। वर्ष 1984 में सहानुभूति लहर में भी कांग्रेस के राजमंगल पांडेय 33.72 प्रतिशत वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सके थे। तीसरी बड़ी जीत वर्ष 2014 में कलराज मिश्र को 27.31 प्रतिशत के अंतर के रुप में हासिल हुई।
विज्ञापन

---
देवरिया सीट की तीन सबसे बड़ी जीत:
वर्ष 1977:
उग्रसेन सिंह: बीएलडी: 77.15
विश्वनाथ: कांग्रेस: 22.85
---
वर्ष 1984:
राजमंगल पांडेय: 55.71
रामधारी शास्त्री: 21.99
---
वर्ष 2014:
कलराज मिश्र: 51.1
नियाज अहमद: 23.79
(जीत-हार के आंकड़े प्रतिशत में)
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed