फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   20 उम्मीदवारों को मिले नोटा से भी कम वोट

20 उम्मीदवारों को मिले नोटा से भी कम वोट

Thu, 23 May 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
20 उम्मीदवारों को मिले नोटा से भी कम वोट
19 उम्मीदवारों को मिले नोटा से भी कम वोट
विज्ञापन

- देवरिया में 8, सलेमपुर में 11 प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संसद पहुंचने का ख्वाब लेकर चुनाव मैदान में उतरे अधिकांश उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इसमें देवरिया के आठ और सलेमपुर के 11 उम्मीदवार शामिल हैं। देवरिया सीट पर नोटा को 13268 लोगों ने वोट किया है। यहां प्रत्याशी रहे इशरार अहमद, ओंकार सिंह, चंदन कुमार, जितेंद्र, बिरजा, मनोज, रामाशीष, बृजेंद्र मणि के वोट इससे काफी कम है। उधर, सलेमपुर में 7799 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। अजीमुल्लाह, कैलाश चौहान, कृपाशंकर, पूजा पांडेय, राजाराम, रामजी प्रताप, मु.सरुर अली, सुमेश्वरनाथ तिवारी, छोटेलाल, विद्याशंकर पांडेय, विश्राम, सुनील पांडेय को मिले वोटों का आंकड़ा नोटा से भी कम है।
---
डाकमतों में भी भाजपा जीती
देवरिया। ईवीएम के वोटों पर बड़ी जीत दर्ज करने वाली भाजपा डाकमतों में भी विरोधियों पर भारी रही। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में 6467 डाकमतों में से भाजपा के रमापति राम को 3027, बसपा के बिनोद जायसवाल को 2985, कांग्रेस के नियाज अहमद को 360 वोट मिले। 63 वोटरों ने नोटा को चुना था, जबकि 36 ने रामाशीष राय को वोट किया। उधर, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 6707 डाक मत पड़े थे। इसमें रवींद्र कुशवाहा को 3311, आरएस कुशवाहा को 2944 और कांग्रेस के राजेश मिश्र को 318 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

---
सीओ ने रमापति की गाड़ी रोकी, नोंकझोंक
देवरिया। जीत के बाद प्रमाण-पत्र लेने चार पहिया गाड़ी से जा रहे भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी की गाड़ी को सीओ सिटी ने रोक दिया। दोनों के बीच नोंकझोंक हुई। डीएम से वार्ता के बाद उनकी गाड़ी दूसरे गेट तक पहुंची और डीएम के हाथों प्रमाण-पत्र लिए। देवरिया सदर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी ने जीत दर्ज कर लिया। डीएम अमित किशोर का फोन आने पर वह रात आठ बजे प्रमाण-पत्र लेने के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज पहुंचे। मुख्य गेट के बगल से वह गाड़ी लेकर बैरियर तक पहुंचे तो सीओ सिटी वरुण मिश्र ने रोक दिया। इस पर दोनों के बीच नोंकझोंक हुई। रमापति राम त्रिपाठी ने डीएम से बात की। उनके हस्तक्षेप के बाद उनकी गाड़ी कॉलेज के दूसरे गेट तक पहुंची। इसके बाद वह पैदल अंदर दाखिल होकर जीत का प्रमाण-पत्र लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, नहीं लगा जाम
देवरिया। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की तरफ वाहनों को आने-जाने पर रोक तो थी ही पास में लगे बैरियर के पास पैदल जाने वालों को भी रोक दिया गया था। मुख्य सड़क से थोड़ी दूर हो रही मतगणना से यातायात पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि पूरी तैयारी की गई थी। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed