फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रांसफार्मर जलने से 300 घरों की बिजली गुल

ट्रांसफार्मर जलने से 300 घरों की बिजली गुल

Sat, 06 Apr 2019 11:36 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से 300 घरों की बिजली गुल
फाइल फोटो
देवरिया। मौसम का तापमान बढ़ते ही शहर में लोकल फाल्ट और ट्रांसफार्मर जलना शुरू हो गया। सीसी रोड पर लगा 630 केबी का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात में जल गया। इसकी वजह से करीब 300 घरों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट के कारण कचहरी फीडर की आपूर्ति दिन में करीब दो घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से उमानगर, सीसी रोड और राघवनगर को बिजली आपूर्ति मिलती है। महिला डिग्री कॉलेज के पास सड़क के किनारे लगा ट्रांसफार्मर रात को अचानक जल गया। इससे उमानगर और राघवनगर के करीब 300 कनेक्शन है। बिजली नहीं मिलने से लोगों को सुबह पानी के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ी। सीसी रोड पर निर्भया पुलिस बूथ से कुशवाहा गेट के दुकानदारों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा। गोरखपुर और देवरिया स्टोर में 630 केबी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी तक बदला नहीं जा सका। गर्मी से परेशान लोगों ने अविलंब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे हैं। वहीं जिला पंचायत में पेड़ की टहनी बिजली तार से टकरा रही थी। इससे कचहरी फीडर की आपूर्ति करीब दो घंटे तक शनिवार को दोपहर में प्रभावित रहा। रामलीला मैदान के जेई अमित प्रताप सिंह ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। इसी को रिपेयर के लिए भेजा गया है। 630 केबी का मोबाइल ट्रांसफार्मर है, लेकिन वह जिला अस्पताल में लगा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लगा है मोबाइल ट्रांसफार्मर
भटवलिया चौराहे पर जिला अस्पताल में आने वाला अंडरग्राउंड बिजली का केबल कट गया। शहर में सिर्फ एक 630 केबी का मोबाइल ट्रांसफार्मर है, इससे जिला अस्पताल में अस्थायी तरीके से बिजली आपूर्ति दी गई है। बिजली निगम और पीडब्लूडी की आपसी खींचतान में कटा हुआ अंडरग्राउंड केबल नहीं बदला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार टूटने से कई गांवों में ठप रही बिजली आपूर्ति
बरहज। विद्युत उपखंड कार्यालय के पश्चिमी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों की आपूर्ति करीब 15 घंटे ठप रही। पचौहां गांव के पास तार टूटने से ठप आपूर्ति शुरू करने में निगम कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पश्चिमी फीडर से कपरवार, बारा दीक्षित, करायल, महेन, दुबौली, बरांव सहित पचासों गांवों को आपूर्ति बहाल की जाती है। खेतों में गेहूं की खड़ी फसल के मद्देनजर किसानों की सहूलियत के लिए दिन में कटौती और शाम से आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे आपूर्ति के दौरान पचौहां गांव के पास तार टूटकर गिर गया। कर्मचारी मरम्मत के लिए पहुंचे तो ग्रामीण पुराने व जर्जर तारों को बदलने की मांग करने लगे। घंटों जद्दोजहद के बाद कर्मियों को बिना तार जोड़े वापस लौटना पड़ा। उमस भरे मौसम और बिजली गुल होने से गांवों में लोग घरों से बाहर निकलने पर मजबूर थे। इस संबंध में एसडीओ गणेश शंकर मिश्र ने बताया कि सुबह नया तार मंगाकर लगाकर आपूर्ति सुनिश्चित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed