{"_id":"5b8970f442c79246730f60c3","slug":"151535734004-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अंगूठा लगाकर निकाल सकेंगे कैैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अंगूठा लगाकर निकाल सकेंगे कैैश
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शनिवार को जिले में शुभारंभ होगा। मुख्य डाकघर में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पहली सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में सदर सांसद कलराज मिश्र एवं सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा इसका उद्घाटन करेंगे।
शुक्रवार को देवरिया मंडल के डाक अधीक्षक पारसनाथ ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री इस योजना की शुरुआत करेंगे। इसके अंतर्गत आने वाले ग्राहकों को पेपरलेस बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही दूरदराज से आने वाले लोगों को, जिनकी पहुंच बैंकों तक नहीं है उनके लिए पैसे निकालना आसान हो जाएगा। खाताधारक को खाता खोलने के लिए कोई फार्म नहीं भरना होगा। केवल अंगूठा लगाकर वह जीरो बैलेंस पर ही बैंक का खाताधारक बनेगा। उसे एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, इसकी मदद से स्वाइप मशीन से वह जमा धन से निकासी कर सकेगा। अगर कोई दूरदराज के गांव में है तो टोल फ्री नंबर पर फोन कर वह डाकिया की मदद से अपना धन पा सकता है। इसके लिए जिले के डाकियों को प्रशिक्षण देकर संबंधित डिवाइस प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि देवरिया जिले में अभी 251 शाखा डाकघर एवं 32 उप डाकघर तथा कुशीनगर में 230 शाखा डाकघर एवं 20 उप डाकघर काम कर रहे हैं। योजना के पहले चरण में देवरिया जनपद को भी शामिल किया गया है। खाता खुलवाने वाले ग्राहक को फॉर्म भरने एवं आईडी प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा एक सितंबर से ही जिले के बरनई, बैतालपुर, कौंतेयनगर, बर्दगोनिया एवं कुशीनगर के कटकोइया, सिकटा, बतरौली बाजार, बसडीला पांडेय के ग्रामीण डाकघरों में भी इस योजना के अंतर्गत नई शाखाएं खुलेंगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2018 तक देवरिया डिवीजन में 512 पोस्ट ऑफिस शाखाओं में पोस्ट पेमेंट्स बैंक काम करना शुरू कर देंगे।