फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एडी बेसिक को देख खिसके वित्त एवं लेखाधिकारी

एडी बेसिक को देख खिसके वित्त एवं लेखाधिकारी

Wed, 23 May 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एडी बेसिक को देख खिसके वित्त एवं लेखाधिकारी
बीएसए कार्यालय का एडी ने जांच पडताल किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। चार शिक्षकों की नियुक्ति का मामला तूल पकड़ लिया है। शासन के निर्देश पर बीएसए कार्यालय में जांच करने पहुंच एडी बेसिक जगदीश नारायण सिंह को देख वित्त एवं लेखाधिकारी खिसक गए। वहीं बीएसए दिशा की बैठक में होने की बात कहकर टाल गए। एक घंटे इंतजार के बाद कोई नहीं आया तो एडी बेसिक चले गए। इसे मामले की निष्पक्षता से जांच हो तो कई अफसरों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

जनक लघु माध्यमिक विद्यालय मणिपुर धनपुरवा में मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती नियम को ताक पर रखकर किया गया है और गुपचुप तरीके से वेतन का भुगतान भी हो गया है। इसमेें चार ऐसे शिक्षकों की नियुक्ति की गई है जो बीएसए कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के रिश्तेदार व परिवार के सदस्य होने का आरोप लग रहा है। इसकी शिकायत अनिल राय ने शासन में कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने एडी बेसिक को जांच का निर्देश दिया। जांच में नियम और तथ्यों को दरकिनार कर नियुक्ति करने का मामला सामने आया। एडी बेसिक ने वित्त एवं लेखाधिकारी से 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी। लेकिन वह नहीं दे सके। तय तिथि के अनुसार बुधवार को एडी बेसिक और इनके लिपिक बीएसए कार्यालय पहुंचे। कई बार फोन करने के बाद बीएसए ने ‘दिशा’ की बैठक में होने की बात कही। वहीं वित्त एवं लेखाधिकारी सामने आए और पांच मिनट में आने की बात कह कर गायब हो गए। एक घंटे इंतजार के बाद जब वह नहीं आए तो एडी बेसिक चले गए। इसको लेकर बीएसए कार्यालय में सन्नाटा रहा। इस प्रकरण की जांच सही तरीके से हो गई तो कई लिपिक समेत कई कर्मचारी जांच के घेरे में आ जाएंगे। इस बाबत एडी बेसिक जगदीश लाल सिंह ने बताया कि जांच के लिए आज का दिन तय किया गया था। बावजूद इसके बीएसए नहीं मिले और सामने से आकर वित्त एवं लेखाधिकारी गायब हो गए जो अनुशासनहीनता है। गोरखपुर कार्यालय में 29 को कागजात के साथ आने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed