फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे अमीन

तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे अमीन

Thu, 08 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे अमीन
रुद्रपुर तहसील में नारेबाजी करते अमीन - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राजस्व संग्रह अमीन संघ ने तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल जारी रखा। संघ के नेताओं ने तहसील परिसर में सभा आयोजित कर सरकार पर भड़ास निकाली। अध्यक्ष गिरजेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जब तक संग्रह अमीनों के 11 सूत्रीय मांग को नहीं मान लेती हड़ताल अनवरत जारी रहेगा। रामानंद यादव ने कहा कि सरकार संग्रह अमीनों के धैर्य का इम्तिहान ले रही है। सुशील मणि ने कहा कि संघ मांगों को लेकर अडिग है। इस दौरान महेंद्र जायसवाल, सतीश कुमार, उमेश, परमानंद शर्मा, गिरजाशंकर मणि आदि मौजूद रहे। बरहज और सलेमपुर तहसील परिसरों में राजस्व संग्रह अमीन अपनी मांगों को लेकर कार्य से विरत रहकर विरोध-प्रदर्शन किए। तीसरे दिन जारी धरना-प्रदर्शन से लोगों के कार्य में व्यवधान आया। गुरुवार को बरहज तहसील अध्यक्ष कुशलकांत सिंह के नेतृत्व में राजस्व संग्रह अमीन धरने पर रहे। तहसील संघ अध्यक्ष ने कहा कि सरकार संग्रह अमीनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। संघ के आवाहन पर मांग पूरी न होने तक धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने और संघ के दिशा निर्देशन में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। तीन दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन के चलते दूरदराज से आए जरूरतमंदों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि अमीनों से जुड़े कामकाज ठप हैं। इस दौरान दिनेश यादव, हरीशचंद्र प्रसाद, कृपासागर तिवारी, अंजनी लाल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, शिरोमणि सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं सलेमपुर में संग्रह अमीनों ने बृहस्पतिवार को भी तहसील में धरना जारी रखा। धरना के तीसरे दिन संग्रह अमीनों ने कहा कि शासन और राजस्व परिषद उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। इसको लेकर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान श्याम नरायण पाठक, मनबांधन पाठक, अरुण उपाध्याय, घुटुल प्रसाद, जयराम गुप्ता, श्याम मनोहर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed