{"_id":"5a7f26444f1c1bca798b8d1a","slug":"151518282308-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के पांचवे दिन 1301छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के पांचवे दिन 1301छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के चलते नकल माफियाओं के अरमानों पर लगातार पानी फिर रहा है। परीक्षा के पांचवें दिन सुबह की पाली में सचल दल संख्या चार ने गृह विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में नकल सामग्री के साथ एक छात्रा को पकड़ा। उधर, पहली पाली में शनिवार को 1301 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पाली में हाई स्कूल में संगीत गायन एवं इंटर में गृह विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। संगीत गायन के परीक्षा में जिले भर में कुल 150 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 133 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इंटर गृह विज्ञान में कुल 6022 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 4798 छात्र उपस्थित हुए, 1224 छात्र अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में इंटर कृषि, विज्ञान एवं कृषि में जिले भर में 556 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 466 छात्र उपस्थित एवं 60 अनुपस्थित रहे। महाराजा इंटर कालेज शेरवां बभनौली में सचल दल संख्या चार के प्रभारी बीके शर्मा ने गृह विज्ञान के परीक्षा के दौरान एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा। उसे परीक्षा से रस्टिकेट कर दिया गया।
इंसेट
सीसीटीवी फुटेज में मिल सकती है गड़बड़ी
भाटपाररानी क्षेत्र के ब्रह्मचारी जूनियर हाई स्कूल अहिरौली तिवारी में एक छात्रा द्वारा अंग्रेजी के परीक्षा के दौरान कांपियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत सही साबित हो सकती है। छात्रा एवं छात्रा के पिता ने आरोप लगाया था कि एक कक्ष निरीक्षक ने उसकी कांपी को बदलने का प्रयास किया था। केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी आर के गुप्ता ने भी कंट्रोल रूम में उत्तर पुस्तिकाओं के सीलिंग के समय दो कक्ष निरीक्षकों द्वारा कांपियों के साथ छेड़छाड़ करने की बात कही है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें वहां के कुछ स्थानीय शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं। डीआईओएस शुक्रवार को ही जिले के सभी 256 परीक्षा केंद्रों से चार दिनों का सीसीटीवी फुटेज मांग चुके हैं। फुटेज से ही मामला का खुलासा हो सकता है।