फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राहुल के अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने पटाखा फोड़ा

राहुल के अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने पटाखा फोड़ा

Mon, 11 Dec 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
राहुल के अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने पटाखा फोड़ा
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पटाखा फोड़ खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस निर्णय को पार्टी हित में बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर युवाओं में उत्साह है। इससे पार्टी और मजबूत होगी, युवा वर्ग जुड़ेगा। राहुल किसान, मजदूर, दलितों और गरीबों की आवाज हैं। देश हित और किसानों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष उनकी पहचान है। महामंत्री रामविलास तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक समस्याओं की जानकारी है। इसलिए वह देश हित में आवाज बुलंद करते रहते हैं। उनके चुनावी दौरे से गुजरात में भाजपा घबरा गई है। राहुल के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस लोकसभा का चुनाव जीतेगी। इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, विस्मिल्ला लारी, कैलाश तिवारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, वरुण राय, रामप्रवेश सिंह, अरविंद शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed