फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दोआबा में डेढ़ माह बाद भी नहीं दूर हुईं दुश्वारियां

दोआबा में डेढ़ माह बाद भी नहीं दूर हुईं दुश्वारियां

Wed, 11 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
दोआबा में डेढ़ माह बाद भी नहीं दूर हुईं दुश्वारियां
एकौना। एक माह तक बाढ़ के पानी से जलमग्न रहे दोआबा के 52 गांवों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोआबा की करीब दो लाख आबादी को बाढ़ की विभीषिका का दंश पानी निकालने के डेढ़ माह बाद भी झेलना पड़ रहा हैै। बाढ़ के दौरान कटे रास्तों की मरम्मत नहीं होने से आवागमन प्रभावित है। लोगों को आठ किलोमीटर की दूर 30 किलोमीटर घूमकर तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान रुद्रपुर-करहकोल मुख्य मार्ग दो जगह करीब 500 मीटर कट गया था। इन कटान स्थलों पर कुंड बन गया है। इस मार्ग पर आवागमन बहाल करने का प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया। करहकोल मार्ग पर भगड़ा नाला पुल और खोपा के पास कटान हुआ है। कटान से दोआबा के 24 गांवों का आवागमन बाधित है। कटान से करहकोल, तिघरा, लीलापुर, हौली बलिया, सराव, बसडिला, खोपा, एकौना, भेड़ी बकरुआ, कोरड़, कोरड़ी, जगरनाथपुर, अनुसा, मठिया, पचरुखा आदि गांवों के लोगों को करीब आठ किलोमीटर की यात्रा करने के लिए 30 किलोमीटर की दुष्कर राह पकड़नी पड़ रही है। नरायनपुर मार्ग पर बजरंग चौराहे और एकौना को जाने वाला रास्ता कट जाने से 12 गांवों के लोगों को रुद्रपुर तहसील पहुंचने के लिए कई घंटे समय खर्च करना पड़ रहा है। बहोरादलपतपुर के पहले हुई कटान से लोग आज भी परेशान हैं। इन कटान स्थलों पर पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग आवागमन बहाल करने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। राज्यमंत्री ने संबंधित विभागों को एक माह के अंदर आवागमन सुलभ बनाने का निर्देश दिया था। दोआबा के छोटे सिंह, मोहन सिंह, रमेश पांडेय, धर्मपाल सिंह सोनू आदि ने कटान स्थलों पर एक सप्ताह में आवागमन बहाल नहीं होने पर बाढ़ पीड़ितों के साथ तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed