फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एटीएम बंद, बहनों को उपहार देने में हलकान

एटीएम बंद, बहनों को उपहार देने में हलकान

Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बंद, बहनों को उपहार देने में हलकान
देवरिया। रक्षाबंधन के त्योहार पर एटीएम का शटर डाउन रहा। उपहार खरीदने के लिए भाई हलकान रहे। किसी तरह रुपये का जुगाड़ किया। इसके बाद बहनों को गिफ्ट दे सकें। शहर और देहात के विभिन्न बैंक शाखाओं में सोमवार को रक्षाबंधन की वजह से छुट्टी रही। इसके चलते लगातार दूसरे दिन बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। पॉकेट के रुपये खत्म होने से मुसीबत बढ़ गईं। इसके बाद रुपये के लिए लोग एटीएम में गए। सोचा था कि एटीएम से रुपये निकाल कर गिफ्ट खरीद लेंगे। राघवनगर, गोरखपुर रोड, मालवीय रोड, कोतवाली रोड आदि इलाकों के एटीएम का शटर डाउन रहा, जो खुला था वहां बैलेंस इन्क्वॉयरी ही हो सकी। दूसरे शहरों में जॉब करने वाले युवा अधिक परेशान रहे, उनका कहना था कि रुपये देने का दावा फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सर्विस देने के नाम पर बैंक फिसड्डी है। किसी तरह परिचितों से रुपये कर्ज लिया। इसके बाद सामानों की खरीदारी की। एलडीएम बीएस मीणा ने बताया कि गंभीर बात है एजेंसी को गोरखपुर से रकम मिली थी। एजेंसी के कार्यों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed