{"_id":"5970e0e44f1c1b7b6f8b45f2","slug":"151500569828-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पंचायतीराज संगठन ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। परफॉर्मेंस ग्रांट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। महंगाई को देखते हुए सामानों के कीमतों के दर को रिवाइज की जाए। राज्य ओर 14वां वित्त के संचालन के लिए सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती हो।
विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान गुुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। डीएम सुजीत कुमार से दोपहर 12 बजे मुलाकात की। जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने समस्याओं को सिलसिलेवार गिनाया। उन्होंने कहा कि 400 से अधिक ग्राम पंचायतों को परफॉर्मेंस ग्रांट नहीं मिल सका है। इसके चलते विकास कार्य बाधित हैं। तालाबों का पट्टा जारी करने के मद में तहसील शुल्क वसूलता है इसके एवज में ग्राम पंचायत को कुछ नहीं मिलता है। इसके चलते ग्राम सभा की आय प्रभावित हो रही है। चतुर्थ राज्य वित्त की धनराशि अकाउंट में भेजा जाए। पीएम आवास में मनरेगा की मजदूरी और लोहिया आवास की दूसरी किस्त लाभार्थियों को भेजे। ओडीएफ ग्राम पंचायतों को बेसलाइन सर्वे के अनुसार धनराशि उपलब्ध कराएं। इस दौरान सर्वेश मणि त्रिपाठी, कमलेश पटेल, अवधेश सिंह, नसीर अहमद, भगवान कुशवाहा आदि रहे।