फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसपी, एएसपी ने बच्चों में सामग्री वितरित की

एसपी, एएसपी ने बच्चों में सामग्री वितरित की

Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
एसपी, एएसपी ने बच्चों में सामग्री वितरित की
देवरिया। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा और अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्राथमिक विद्यालय खोराराम के बच्चों में बैग, पेंसिल बॉक्स, लूडो और खेलकूद की सामग्री वितरित की। सामान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस विद्यालय को अपर पुलिस अधीक्षक ने गोंद लिया है। दोनों अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। एसपी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम के साथ ही पुलिस के अधिकारियों का नाम पूछा, बच्चों ने सभी सवालों का सही जवाब दिया। बच्चों से गिनती और पहाड़ा भी पूछा। सही जवाब मिलने पर दोनों अधिकारियों ने खुशी जाहिर की। कक्षा शिक्षण में उन्होंने बच्चों को जोड़, घटाना, गुणा और भाग सिखाया। खंड शिक्षा अधिकारी सदर दीनानाथ साहनी ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मधुबाला सिंह, उर्मिला मौर्या, प्रवीण सिंह, संजय तिवारी, बीएन चौहान, आदित्यनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed