{"_id":"5953e00a4f1c1b2b688b4860","slug":"151498669066-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूबड़ दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से इंकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूबड़ दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से इंकार किया
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। द़िव्यांग़ दूल्हा देख दुल्हन भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया। घर वालों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी की नहीं सुनी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाई और पंचायत कर मामले को सुलझाया।
गोपालगंज के कटियार थाना के मोहनपुर गांव निवासी टुनटुन की शादी बरहज थाना क्षेत्र के एक लड़की के साथ तय हुई थी। बुधवार को दोनों पक्ष के लोग भटनी के जलपा माता मंदिर परिसर में दिन के एक बजे पहुंचे। शादी की तैयारी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन को शादी के लिए मंडप में बैठाया गया। शादी शुरू होने से पहले दुल्हन मंडप से उठ गई और दूल्हे को द़िव्यांग बताते हुए शादी से मना कर दिया। युवती की यह बात सुन दोनों पक्ष के लोग सन्न रह गए और समझाने का प्रयास करने लगे। एक घंटे तक लोगों ने उससे शादी करने के लिए बात की। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लेन-देन को लेकर आपस में उलझ गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला शांत करा दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। करीब तीन घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग संतुष्ट हुए और बिना शादी किए अपने-अपने घर चले गए। एसओ विजय नारायण ने बताया कि लड़की को दूल्हा पसंद नहीं था। इसलिए उसने शादी करने से इनकार कर दिया।