फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   15 new dengue patients found, two referred

Deoria News: डेंगू के 15 नए मरीज मिले, दो रेफर

Wed, 25 Oct 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 new dengue patients found, two referred
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर रोज मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की शाम से बुधवार को दोपहर तक 15 नए मरीज भर्ती किए गए। जबकि, प्लेटलेट्स कम होने पर दो लोगों को रेफर कर दिया गया। वार्ड में भर्ती 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, पांच मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू का कहर थमता नहीं दिख रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीड़ित मिल रहे हैं। शहर के एक माेहल्ले का युवक प्रयागराज में पढ़ाई करता है। 22 अक्तूबर को बुखार होने पर दवा लिया और घर आ गया। प्राइवेट में इलाज और जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। भाटपाररानी क्षेत्र का एक युवक भी प्रयागराज में रहता है। वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। सोमवार को घर आ गया। प्राइवेट में इलाज कराया। आराम न होने पर सीएचसी सलेमपुर में जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शहर के एक मोहल्ले के व्यक्ति एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर इलाज शुरू हुआ और प्लेटलेट्स भी चढ़ा। इसके बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक एक हफ्ते व एक युवक पांच से बुखार से पीड़ित है। सीएचसी में जांच के बाद रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने देवरिया भेज दिया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक छह दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिलने पर जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले का व्यक्ति पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। जांच रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने उसे भर्ती कराया। खुखुंदू क्षेत्र का एक युवक भाटपाररानी में रहता है। वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। सीएचसी पर जांच के बाद रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक युवक को दस दिन व सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला को छह दिन से बुखार से पीड़ित हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह शहर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले के एक व्यक्ति व एक महिला, तरकुलवा क्षेत्र के एक युवक व शहर के एक मोहल्ले के युवक को कई दिनों से बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए दवा, इलाज व जांच की निशुल्क व्यवस्था है। मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। इस बीमारी को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर लापरवाही न करें, डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed