{"_id":"5c3f65f2bdec22735b66bcaa","slug":"141547658738-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई मंजूरी, सलेमपुर में बनेगा नया अग्निशमन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गई मंजूरी, सलेमपुर में बनेगा नया अग्निशमन केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिले के सलेमपुर तहसील में फायर ब्रिगेड की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। दो यूनिट के इस अग्निशमन केंद्र से बिहार सीमा तक के गांवों को लाभ मिलेगा। शासन के सचिव ने पत्र जारी कर डीएम को इसके लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।
गर्मी के दिनों में अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। प्राय: तेज हवाओं से बिजली के तारों में स्पार्किंग के कारण निकली चिंगारी से आग लगती है और खेतों में खड़ी फसलों को राख हो जाती है। मुख्यालय पर स्थित अग्निशमन केंद्र से अधिक दूरी के कारण फायर ब्रिगेड की टीम जब तक घटनास्थल पर पहुंचती है, काफी क्षति हो चुकी होती है। अगलगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश के लिए शासन ने प्रदेश के 54 स्थानों पर दो-दो यूनिट के नए अग्निशमन केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। इसके तहत एक केंद्र की स्थापना सलेमपुर तहसील क्षेत्र में होगी।
शासन के सचिव भगवान स्वरूप की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चिह्नित भूमि पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए कार्रवाई शुरू कर दें। पद सृजन और अन्य औपचारिकताएं भी जल्द ही पूरी करा दी जाएंगी। इस बाबत मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी एसएस राय ने बताया कि सलेमपुर में नए केंद्र के लिए मंजूरी मिली है। निर्देशानुसार प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।