फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पंडालों के ऊपर से हटवाएं विद्युत तार

पंडालों के ऊपर से हटवाएं विद्युत तार

Wed, 10 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पंडालों के ऊपर से हटवाएं विद्युत तार
दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर शहर का भ्रमण करते डीएम-एसपी व पुलिस प्रशासन के अफसर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डीएम अमित किशोर व एसपी एन. कोलांची ने बुधवार को नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का जायजा लिया। प्रतिमा विसर्जन जुलूस की तैयारियों के दृष्टिगत निर्धारित रूट पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। उन्होंने मालवीय रोड, तहसील रोड, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड सहित हनुमान मंदिर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण किया। अधिशासी अभियंता विद्युत, नगरपालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग आदि को निर्देश दिया कि जहां भी विद्युत तार ढीले और खंभे टेढ़े हो गए हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाय। जहां भी रोड क्रॉस करके लोगों ने कनेक्शन लिए हैं, उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई हो। डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण व नगर पालिका को गड्ढा युक्त सड़कों के मरम्मत का निर्देश दिया। मालवीय रोड स्थित डिवाडर पर खड़े वाहनों को हटवाने कहा। स्टेशन पुलिस चौकी तिराहे पर एक और सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। हनुमान मंदिर स्थित दुर्गा पंडाल आयोजकों को सुझाव दिया कि पंडाल के ऊपर से होकर गुजरे विद्युत तारों पर विशेष ध्यान दें। एसपी एन कोलांची ने बताया कि जुलूस के समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराया जाएगा। डीएम व एसपी ने कोतवाली में जाकर व्यवस्थाओं का हाल जाना। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निर्देश दिए कि थाना कोतवाली की बाउंड्री का एस्टीमेट तैयार कर इसे नियमानुसार पूर्ण कराएं। इस दौरान एडीएम सीताराम गुप्त, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एएसपी गणेश साहा, एसडीएम सदर रामकेश यादव, सीओ वरुण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed