{"_id":"5b0849244f1c1bfd6e8b491f","slug":"141527269668-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज रेलवे आरक्षण काउंटर बंद होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज रेलवे आरक्षण काउंटर बंद होने से आक्रोश
Updated Fri, 25 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
train ticket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्थापित कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर 12 दिनों से बंद है। बुकिंग क्लर्क की बीमारी के चलते काउंटर का संचालन नहीं हो पा रहा है। स्टेशन पर टिकट के लिए आए लोगों ने बंद काउंटर देख नाराजगी जताई।
रेलवे स्टेशन से रोजाना पांच बोगियों की बरहजिया ट्रेन भटनी तक करीब चार फेरा लगाती है। इससे हजारों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। रोजाना काउंटर से करीब एक लाख रुपये तक के टिकट बुक किए जाते हैं। इसके लिए सरकारी कर्मचारी बुकिंग क्लर्क अंजनी कुमार नियुक्त हैं। दिल्ली, मुंबई आदि जगहों के टिकट के लिए भोर से ही लोगों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। करीब 20 दिन पूर्व सड़क हादसे में बुकिंग क्लर्क चोटिल हो गए। उनके अवकाश पर होने के चलते काउंटर बंद है। 12 दिनों बाद भी विभाग कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं कर पाया है। इस संबंध में डीआरएम एसके झा ने बताया कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सके।