फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बरूथनी नदी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बरूथनी नदी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 26 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
बरूथनी नदी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
रुद्रपुर के सेमरौना घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अराधना देने को उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। सूर्य षष्ठी के महापर्व पर बरूथनी नदी के तट पर गुरुवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने अस्तांचलगामी सूर्य की उपासना की। नदी का घाट दुधिया रोशनी से नहा उठा। इस विहंगम दृश्य को देखने सेमरौना घाट पर खूब भीड़ उमड़ी। सूर्य उपासना के महापर्व पर शाम तीन बजे से ही व्रती महिलाओं का हुजूम उमड़ने लगा। शाम चार बजे तक बरूथनी के तट पर दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। नदी के जल में घंटों खड़ी होकर व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य की उपासना की। श्रद्धालुओं की ओर से नदी के पूरे तट को सजाया गया। इस वर्ष नगर पंचायत ने नदी के पूरे घाट को पक्का कराकर दिया है। यहां स्थायी तौर पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। सूर्य षष्ठी पर घाटों की सफाई का विशेष इंतजाम किया गया। उपनगर के पक्का घाट, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित गिरिजा सरोवर और शीतला माता मंदिर के पास पोखरी में व्रती महिलाओं ने पूजन किया। पोखरों पर बने छठ घाट पर भी नगर पंचायत की ओर से पथ प्रकाश और सफाई का व्यापक इंतजाम किया गया। सेमरौना घाट पर रिवर फ्रंट के निर्माण से छठ पर्व पर विहंगम दृश्य उभरा। इस घाट पर लगाए गए सोलर लैंप से पूरे छठ की छटा निराली बन गई। छठ घाट पर कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम और सीओ गश्त करते रहे।
विज्ञापन


छठ पूजा के घाटों पर दिखा चुनावी रंग
रुद्रपुर। निकाय चुनाव के कारण इस बार छठ पूजा पर राजनीतिक रंग जमकर चढ़ाया गया। नगर पंचायत चुनाव में दावेदारों की ओर से छठ घाट पर पंडाल लगाकर चुनाव प्रचार किया गया। नदी का तट होर्डिंगों से पट गया। दावेदारों ने श्रद्धालुओं के फल प्रसाद की व्यवस्था की। छठ पूजा घाट पर प्रचार को होर्डिंग लगाने में दावेदारों में होड़ लगी रही। नदी के तट पर पहुंचने वाली महिलाओं से नगर पंचायत के चुनाव में भाग्य आजमा रहे दावेदार आशीर्वाद मांगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed