{"_id":"5974859c4f1c1bbf7c8b488f","slug":"141500808604-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में बिजली पहुंचनाना सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर में बिजली पहुंचनाना सरकार की प्राथमिकता
Updated Sun, 23 Jul 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर (देवरिया)। बिजली विभाग की ओर से कैंप लगाकर गरीबों को बिजली का कनेक्शन दिया गया। इसमें अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क और सामान्य लोगों से 80 रुपये लेकर की वसूली की गई। बाकी धनराशि उपभोक्ताओं को किस्त में जमा करना होगा। इसका उद्घाटन विधायक काली प्रसाद ने किया।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंसा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के घरों में रोशनी पहुंचे। इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों के अंतर्गत कैंप लगाकर गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। निर्धारित धनराशि जामा कर कनेक्शन लेने में असमर्थ लोगों से मात्र 80 रुपये जमा कराकर कनेक्शन दिया जा रहा है। अन्य धनराशि बिजली बिल के साथ किस्तों में ग्राहक जमा करेंगे। बिजली व्यवस्था सुधारने पर सरकार मजबूती से काम कर रही है। इसमें लोगों का भी सहयोग जरूरी है। इस योजना से जहां बिजली की चोरी पर लगाम लगेगा। वहीं आसानी से सभी लोगों को बिजली उपलब्ध होगी। लार, भटनी, सलेमपुर में तहसील सभागार, मझौलीराज, कुंडौली, सतरांव, खुखुन्दू विद्युत उपकेंद्र पर कैंप लगाकर हजारों लोगों को बिजली कनेक्शन दिया गया। इस दौरान एक्सईएन राममूरत, एसडीओ प्रभुनाथ प्रसाद, जेई रोहितास, सुधीर यादव, पंकज गुप्ता, कुंजबिहारी सिंह, राजेश सिंह, बलबीर सिंह दादा,त्रिपुणायक विश्वकर्मा, कन्हैयालाल जायसवाल, त्रिवेणी गुप्ता, देवेंद्र सिंह राजू आदि मौजूद रहे।