फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जलस्तर

जलस्तर

Fri, 14 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
जलस्तर
बरहज। जहाज घाट पर बने बाढ़ मापक गेज पर घाघरा खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्घि से लोग खौफजदा हैं। प्रशासन ने पानी से घिरे गांवों की सुविधा के लिए नाव का इंतजाम कर रखा है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से घाघरा के जलस्तर में 20 से 30 सेंटीमीटर का निरंतर इजाफा हो रहा है। नदी का पानी कुछ जगहों पर कृषि भूमि को जद में ले लिया है। विशुनपुर देवार के दलित बस्ती, साधू की मड़ई, भदिला प्रथम, कुंड महाल धनया, बेलडाड़ स्थित पुलिया, पैना गांव के दक्षिण और बरेंजी पुल से कटियारी गांव की ओर पानी फैल रहा है। नदी के जलस्तर के पल-पल की रिपोर्ट को लेकर प्रशासन ने बाढ़ चौकी और राजस्व कर्मियों की तैनाती कर दी है। घाघरा ने कटइलवा गांव, भागलपुर के देवसियां आदि को हाशिए पर ले रखा है, जबकि करीब छह माह पहले से कपरवार के संगम तट की कृषि भूमि पर कहर बरपा रही है। नदी का पानी परसियां देवार के नकिहवां-सूरजपुर बांध पर दबाव बना रहा है। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन नदी के जलस्तर में काफी तेजी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed