{"_id":"5968f7e44f1c1bdf188b46cf","slug":"141500051428-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी खस्ताहाल सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी खस्ताहाल सड़कों की हालत
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी बाजार। खस्ताहाल सड़कों की हालत दुरुस्त करने में लोक निर्माण विभाग रुचि नहीं दिखा रहा। क्षेत्र में एक दर्जन गड्ढायुक्त सड़कों को पाटने का अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। इससे राहगिरों को आवागमन में भारी दिक्कते झेलनी पड़ रही है।
पकड़ी बाजार देवरिया सड़क से सटे बरडीहा अली गांव का संपर्क मार्ग आठ साल से जर्जर है। कई बार गांव वालों के धरना प्रदर्शन करने के बाद भी अब तक एक खांची गिट्टी सड़क पर नहीं पड़ी। वर्ष 2006 में बनी सड़क का अब तक एक बार भी मरम्मत नहीं हुआ। इससे सड़क पूरी तरह से टूट कर बिखर चुकी है। पकड़ी भलुअनी मार्ग से अजयपुरा मरवट गांव को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद लोगों में जर्जर मार्ग से मुक्ति की उम्मीद जगी, पर अब तक सड़कों के निर्माण को लेकर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। क्षेत्रवासी वश बहादुर सिंह, ज्ञानदीप पाण्डेय, नंद लाल गुप्ता, नीतिश तिवारी, मनोहर यादव, विनय सिह, भान शर्मा आदि ने कहा कि सड़कों की हालत खराब होने से बरसात में परेशानी झेेलनी पड़ रही है। दस वर्ष से सड़कों के मरम्मत की मांग की जा रही, पर अब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस बाबत अवर अभियंता आरके चौधरी ने कहा कि सड़कों के मरम्मत में अगणन तैयार कर भेजा गया है। फंड रिलीज होते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।