फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केंद्र और प्रदेश सरकार विफल: कनकलता

केंद्र और प्रदेश सरकार विफल: कनकलता

Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार विफल: कनकलता
देवरिया। राज्यसभा की पूर्व सदस्य कनकलता सिंह ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराध चरम पर है, महंगाई की मार से आमजन कराह रहा है तो चीन और पाकिस्तान आंखें तरेर रहे हैं।
विज्ञापन

कनकलता सिंह सपा जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही की ओर से रामपुर कारखाना के नौतन में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनता को सांप्रदायिक ताकतों को नकारना होगा। पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि तानाशाह सरकार से निपटने के लिए समाजवादी तैयार हो जाएं। विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि सपा की कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से कार्य करें। इस दौरान दीनानाथ चौधरी, अशोक यादव, चंद्रभूषण सिंह यादव, मनोज यादव, विजय रावत, बेचूलाल चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed