फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   140 found new corona cases, sctive case 437

जिले में 140 कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 437

Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
140 found new corona cases, sctive case 437
जिले में 140 कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 437
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बुधवार को 140 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 437 हो गई है।
जनपद में कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। जांच बढ़ा दी गई है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग बिना मॉस्क के घूम रहे हैं। वहीं बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र के तीन कर्मी, एक मेडिकल कॉलेज कर्मी, चार गर्भवती महिलाएं, एक बैंक शाखा के तीन कर्मचारी सहित चार बैंक कर्मी, एक पुलिस कर्मी, एक विद्यालय कर्मी पॉजिटिव मिला।
423 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
देवरिया। जिले में अब तक 20847 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20187 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 423 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इधर होम आइसोलेशन के 70 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

एंटीजन जांच में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत दो स्वास्थ्य कर्मी मिले पॉजिटिव
देवरिया। जिला अस्पताल में एंटीजन जांच में मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक तथा एक लैब सहायक सहित सात लोग संक्रमित मिले। वहीं जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती एक बच्चे की मां पॉजिटिव मिली, हालांकि बच्चा ठीक हो गया और उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को 2757 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 1074 एंटीजन तथा 1683 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। 140 पॉजिटिव केस मिले। इस समय 437 एक्टिव केस हैं। 14 मरीजों का अन्य जनपदों में इलाज चल रहा है, जबकि शेष होम आइसोलेशन में हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 431585 लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने तथा कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed