फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही भाजपा : शाही

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही भाजपा : शाही

Tue, 26 Mar 2019 10:43 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही भाजपा : शाही
सलेमपुर लोकसभा के बेल्थरा रोड में ‘विजय संकल्प सभा’ में एकजुटता दिखाते नेतागण। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। विजय संकल्प सभा के जरिए लोकसभा चुनाव का आगाज मंगलवार से भाजपा ने शुरू कर दिया। सलेमपुर लोकसभा का कार्यक्रम जीएम इंटर कॉलेज बेल्थरा रोड में हुआ। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। कोई भी दल भाजपा के मुकाबले में नहीं हैं। भाजपा ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास किया है। सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया। किसी भी सरकार ने पांच वर्षों में इतना विकास नहीं किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब मजदूर और किसानों की पार्टी है। सपा-बसपा की सरकार में सिर्फ वीआईपी जिलों को ही बिजली मिलती थी। विकास कार्यों में भी भेदभाव किया जाता है। सपा सरकार में पूर्वांचल को नजरअंदाज कर सिर्फ पश्चिम में विकास किया गया। भाजपा सबका विकास सबका साथ के नारे पर काम कर रही है। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह बघेल, जितेंद्र राव, बिंदा कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद, संजय यादव, धनंजय कुशवाहा, जयनाथ कुशवाहा, पूर्व विधायक भगवान पाठक, बलिया के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, कन्हैयालाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed