फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आजादी के महानायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस

आजादी के महानायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
आजादी के महानायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस
आजादी के महानायक थे नेताजी
विज्ञापन


जयंती पर विविध कार्यक्रम, लोगों ने किया नमन
नेताजी के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बुधवार को मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोगों ने उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प दोहराया।

आजाद हिंद सेना वाहिनी ने सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां गोष्ठी में रविप्रकाश मिश्र ने कहा कि नेताजी आजादी की लड़ाई के महान योद्धा थे। रामलीला समिति के अध्यक्ष अरुण बरनवाल ने कहा कि आज के परिवेश में आजाद हिंद सेना जैसे संगठन की जरूरत है। कार्यक्रम में बद्री प्रसाद दुबे, बाबूराम विश्वकर्मा, प्रहलाद सोनी, नित्यानंद त्रिपाठी, विजय शुक्ल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में संगोष्ठी की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोपालदत्त शुक्ल व संचालन शिवम पांडेय ने किया। कार्यकर्ताओं को रजनीश मणि, राघवेंद्र पटेल, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, निहाल सिंह, राजन मिश्र आदि मौजूद रहे। डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज चितामन चक में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यास यादव ने कहा कि बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक थे। इस मौके पर राजवंशी राजभर, मो.खालिद, गौरव मिश्र, रमेश गौड़, इश्तियाक अंसारी आदि मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजन किया। इस मौके पर राजवंशी राजभर, दीनानाथ चौधरी, ज्ञानचंद्र यादव, विनय श्रीवास्तव, संदीप आदि मौजूद रहे। चित्रगुप्त सभा के बैनर तले मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में केएन लाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, राकेश, राजन, चंद्रप्रकाश, सुधीर चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed