{"_id":"5b842cb542c792465e1e9643","slug":"131535388853-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पलटी मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पलटी मां की मौत, बेटा घायल
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पलटने से मां की मौत, बेटा घायल
देवरिया-कसया मार्ग के रतनपुरा चौराहे के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। बच्चों के साथ मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा बेटा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां के साथ बैठी बेटी सुरक्षित है। घटना तरकुलवा थानाक्षेत्र के रतनपुरा मोड़ की है। पुलिस को सूचना दिए बगैर घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भरथापट्टी गांव निवासी मदीना (50) पत्नी मोहम्मद ईशा बाइक से अपने बेटे हबीबुल्लाह (26) के साथ बघौचघाट थानाक्षेत्र के मेंहा गांव स्थित मायके जा रही थी। साथ में बेटी शबाना (11) भी थी। बाइक हबीबुल्लाह चला रहा था। शबाना और मदीना पीछे बैठे थे। कंचनपुर चौराहे के करीब रतनपुरा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे बैठी मदीना सड़क पर गिर गई। हेलमेट नहीं होने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही मदीना की मौत हो गई। बाइक चला रहे हबीबुल्लाह भी जख्मी हो गया, जबकि बेटी शबाना सुरक्षित है। इस बात की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। लोग घटनास्थल पर पहुंचकर शव को घर लाए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।