फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कर्नाटक घटना के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

कर्नाटक घटना के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 18 May 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक घटना के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बुलावा न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नगरपालिका के गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियाें ने राज्यपाल के कदम को असंवैधानिक करार दिया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि मोदी सरकार में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के बाद वहां सरकार गठन के मामले में केंद्र सरकार एवं भाजपा की पोल खुल गई है। प्रधानमंत्री के इशारे पर राज्यपाल ने वहां पद का दुरुपयोग करते हुए भाजपा की सरकार बनवाई, जबकि बहुमत वाले दल कांग्रेस व जेडीएस सरकार बनाने का मौका नहीं मिला। इस सरकार में लोकतांत्रिक प्रतिष्ठानों पर हमला किया जा रहा है। जन पक्षधर की बात करने वाले दलों पर भाजपा सीबीआई का डंडा चलवा रही है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। धरने को पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी, विस्मिल्लाह लारी, मुकुंद भास्कर, नागेंद्र शुक्ला, ऋषिकेश मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, डॉ.धर्मेन्द्र पांडेय, जवाहर लाल बरनवाल सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed