{"_id":"5a79decf4f1c1b90268b8ae7","slug":"131517936335-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा देते दो लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जगह परीक्षा देते दो लोग पकड़े गए
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भाटपाररानी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को जिले में अपर्याप्त तैयारियों एवं दुर्व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लगाए गए कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। इससे नकल विहीन परीक्षा कराने का जिला प्रशासन का दावा फेल नजर आया। कुछ केंद्रों पर नकल की शिकायतें भी आईं। द्वितीय पाली में एक परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा देते दो लोग पकड़े गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
जिले के 256 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल प्रथम पाली में गृहविज्ञान एवं इंटर हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र विषय की परीक्षा शुरू हुई। सुबह की पाली में कहीं से किसी नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। प्रथम पाली में ठाकुर प्रसाद गणतंत्र इंटर कॉलेज देसही देवरिया में कक्ष संख्या चार में विषय अध्यापक ही ड्यूटी करते मिले। जांच करने पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उन्हें हटाने का निर्देश दिया। द्वितीय पाली में इंटर सामान्य हिंदी के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान खंड विकास अधिकारी देसही देवरिया ने बाबा नंदलाल इंटर कॉलेज सिरसिया खोहिया में मो. आसिफ इकबाल की जगह पर छोटू विशुनपुरा कुशीनगर को परीक्षा देते पकड़ा। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक से छोटू पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं, बनकटा थाने के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में दूसरी पाली में एसडीएम संजीव यादव और सीओ दयाराम गौड के नेतृत्व में आंतरिक सचल दल ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ लिया।
एसडीएम के निर्देश पर बनकटा पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सर्वोदय इंटर कॉलेज गाढ़ा में मोहम्मद मीर अली इंटर कॉलेज कोठिलवां को सेंटर बनाया गया है। दूसरी पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा के दौरान छात्र संपत पाल की जगह पर ओंकार पांडेय को परीक्षा देते रंगे हाथों पकड़ा गया। एसडीएम के निर्देश पर बनकटा पुलिस ने ओंकार को तत्काल थाने ले जाकर केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। उधर, भाटपाररानी के ब्रह्मचारी जूनियर हाईस्कूल अहिरौली तिवारी टिकमपार में केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए अशोक प्रसाद चंचल को कार्यवाहक प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद ने चार्ज नहीं दिया। इससे उन्हें लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कैलाश प्रसाद के विरुद्घ धन के दुरुपयोग के मामले की जांच विभाग में चल रही है। इसे लेकर परीक्षार्थियों व शिक्षकों में उहापोह की स्थिति रही।