{"_id":"5a4bbd3d4f1c1b3d198b474a","slug":"131514913085-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम-तहसीलदार के तबादले तक होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम-तहसीलदार के तबादले तक होगा आंदोलन
विज्ञापन
रुद्रपुर तहसील में नारेबाजी करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तहसील में वकीलों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलित अधिवक्ता एसडीएम और तहसीलदार के ट्रांसफर को लेकर अड़े हैं। उन्होंने जनहित के मामले को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान किया। वकीलों के आंदोलन से तहसील का कामकाज प्रभावित रहा।
बार संघ के अध्यक्ष फणिंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को न्याय सुलभ कराने के लिए कार्य कर रही है, मगर एसडीएम और तहसीलदार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे वादकारियों को अधिक परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों के कार्य में रुचि नहीं लेने से कई मामले लंबित हैं। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लिए युवा भटक रहे हैं। वर्तमान में दाखिलों के लिए छात्रों को निवास और आय प्रमाण पत्र के लिए दिक्कत हो रही है। जब तक दोनों अधिकारियों का रुद्रपुर से तबादला नहीं होगा, तहसील के अधिवक्ता अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखेंगे। धरना देने वालों में राजेश त्रिपाठी, आनंद सिंह, बीके सिंह, शशिभूषण निगम, सुधांशु मौलि ओझा, बीके सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, आनंद शंकर मणि, कृष्णमूर्ति मणि, बलवंत सिंह, सतीश, विश्वविजय मल्ल, अजय पांडेय, बृजबिहारी पांडेय आदि शामिल रहे।