फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   काली पट्टी बांधकर सिक्रेटरियों ने किया कार्य

काली पट्टी बांधकर सिक्रेटरियों ने किया कार्य

Thu, 14 Dec 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर सिक्रेटरियों ने किया कार्य
ब्लॉक गेट पर विरोध प्रदर्शन करते सेक्रेटरी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। ओडीएफ और अन्य कार्यों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर गुरुवार को काम किया। कर्मचारियों ने अफसरों पर तानाशाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष देवकांत मणि पाठक ने कहा कि ओडीएफ गांवों में कार्यों की समीक्षा बैठक में बेवजह अफसर कार्रवाई कर रहे हैं। उत्पीड़न को लेकर संगठन खामोश नहीं बैठेगा। अफसरों के इस कार्यशैली से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसको लेकर सदर ब्लॉक पर काली पट्टी बांधकर काम किया। यह कार्यक्रम 20 दिसंबर तक चलेगा। समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन और कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान अजय गुप्त, नागेश प्रताप सिंह, अजय प्रकाशधर द्विवेदी, धीरेंद्र सागर, चंद्रप्रकाश मिश्र, राजेश राय, देवकांत मणि, अजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed