फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Mon, 11 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
खुखुंदू। पवनार गांव में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। घटना रविवार की देर रात की है। विवाहिता की मां रीता देवी ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए फांसी लगाकर मार देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भटनी थाने के खोरीबारी रामपुर निवासी छबि प्रसाद ने बेटी बबिता की शादी 31 मई-2017 को खुखुंदू के पवनार निवासी श्याम के साथ की थी। बबिता की मौत की सूचना सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने फोन से मायके वालों को दिया। बेटी की मौत की सूचना पाकर मां रीता देवी, भाई सत्येंद्र पवनार पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति सहित परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने बबिता को मार डाला है। थानेदार मृत्युंजय पाठक ने कहा कि घटना रविवार की रात की है। पुलिस को सोमवार दोपहर बाद सूचना मिली, जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed