{"_id":"59b4250e4f1c1bf07f8b57fe","slug":"131504978190-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों के मारपीट, 13 पर हत्या का प्रयास व लूट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों के मारपीट, 13 पर हत्या का प्रयास व लूट का केस
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचनपुर। तरकुलवा क्षेत्र के मुंडेरा चौराहे पर तीन दिन पूर्व दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर हत्या के प्रयास और लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गुरुवार की रात मुंडेरा चौराहे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान चार बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर में बताया कि जान मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया। हाथ की चमड़ी को छेदते हुए गोली बाहर चली गई। वहीं दूसरे पक्ष ने तहरीर में बताया है कि आरोपी गाड़ी रोक कर पॉकेट में रखा पैसा व चेन छीन लिए और पीटकर घायल कर दिया। साथ ही गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि इस मामले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों का कहना है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र में अप्रिय घटना घट सकती है। थानाध्यक्ष तरकुलवा शशांक शेखर राय का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।