{"_id":"5991dc2b4f1c1b7c798b4602","slug":"131502731307-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फुटब्रिज का पीलर डेमेज होने से नही चली बरहजिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फुटब्रिज का पीलर डेमेज होने से नही चली बरहजिया
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मालगाड़ी की फाटक से फुटब्रिज का पिलर डैमेज होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर एक-दो पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। सभी ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर दो से होकर गुजर रही हैं। शंटिंग के लिए ट्रैक नहीं होने से बरहजिया ट्रेन का संचालन ठप रहा।
भटनी से वाराणसी की ओर रविवार को जा रही मालगाड़ी की बोगी का फाटक खुला था। रनथ्रू गुजर रही मालगाड़ी के खुले फाटक से टकराने से स्टेशन पर बना फुटब्रिज का पिलर डैमेज हो गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेल प्रशासन ने फुटब्रिज से यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी। लाइन नंबर एक-दो पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। भटनी-वाराणसी रूट की ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुक रही हैं। फुटब्रिज डैमेज होने के कारण यात्रियों को जान जोखिम में डालकर ट्रैक पारकर प्लेटफॉर्म-दो पर जाना पड़ रहा है। भटनी से बरहज बाजार तक चलने वाली लाइफ लाइन ट्रेन बरहजिया का संचालन सोमवार को नहीं हो सका। सिर्फ एक रेलवे लाइन चालू होने के कारण शंटिंग कार्य प्रभावित रहा। डैमेज हुए पीलर की 24 घंटे बाद भी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका प्रसाद चौरसिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। सिर्फ एक लाइन पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बहुत जल्द इसे ठीक करा लिया जाएगा।