{"_id":"595e6a294f1c1b805b8b473d","slug":"131499359785-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल शॉप पर लूट में पुलिस ने तीन को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल शॉप पर लूट में पुलिस ने तीन को उठाया
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मंगलवार की रात मॉडल शॉप में हुई लूट की वारदात में पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के खुलासे को पुलिस मोबाइल सर्विलांस का सहारा ले रही है। वारदात के समय घटना क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबर को खंगाला जा रहा है। मॉडल शॉप के सेल्समैन भी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस हर पहलु पर छानबीन के बाद मामले का खुलासा करेगी।
बस स्टेशन स्थित मॉडल शॉप पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे चार बदमाशों ने दुकान से शराब लेकर पहले शराब पी। दुकान बंद करने के दौरान उन्होंने दुकान में रखी रकम करीब एक लाख रुपये, शराब की बोतल और मोबाइल लूट लिया। बकौल मुनीम बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट को अंजाम दिया। सुनियोजित ढंग से लूट करने के बाद बाइक से भाग गए। मुनीम के बयान को लेकर विरोधाभास होने पर पुलिस उनकी भूमिका को संदिग्ध मानकर पड़ताल में जुटी है। घटना की तहरीर में लूट की रकम और दूसरे मुनीम के बयान में अंतर है। शॉप पर काम करने वाले मुनीम हरिकेश के अनुसार काउंटर में दो दिन की बिक्री की रकम रखी गई थी। उसने बताया कि मंगलवार को 99115 रुपये की बिक्री हुई वहीं सोमवार को 5330 रुपये की बिक्री की रकम कैश काउंटर में पड़ा था। दो दिन की बिक्री की रकम पर भारी अंतर को लेकर पुलिस संदेह जता रही हैँ। जबकि तहरीर देने वाले सेल्समैन रवि ने लूट की रकम 75 हजार बताई है। मुनीमों के बयान में विरोधाभास को लेकर घटना में उनकी भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।