फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नहीं पहुंचा प्रेमी पक्ष, कल से धरने पर बैठेगी सुलोचना

नहीं पहुंचा प्रेमी पक्ष, कल से धरने पर बैठेगी सुलोचना

Tue, 27 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
नहीं पहुंचा प्रेमी पक्ष, कल से धरने पर बैठेगी सुलोचना
देवरिया। सुलोचना मामले में एसपी के बुलाने के बाद भी प्रेमी पक्ष के लोग नहीं आए। एसपी ने मामले को महिला थाने को सौंप दिया। वहीं, सुलोचना का कहना है कि वह बुधवार तक पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करेगी, बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठेगी। धरना तब तक चलेगा, जब तक न्याय न मिल जाता। बरहज के चकरा उपाध्याय गांव के रहने वाले बृजेश उर्फ सोनू की बेवफाई से नाराज भलुअनी की सुलोचना 22 जून को बारात लेकर पहुंच गई थी। मामले की जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस और एएसपी मौके पर पहुंचे थे। बृजेश सुलोचना के साथ नहीं रहना चाहता है। जबकि सुलोचना हरहाल में उसी के साथ रहना चाहती है। शुक्रवार को सुलोचना एसपी से मिलने आई, लेकिन मुलाकात नहीं हुई तो उसने सोमवार से धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया था। शनिवार को एसपी राजीव मल्होत्रा से सुलोचना को बुलाया। कहा कि सोमवार को ईद का त्योहार है। मंगलवार को वह प्रेमी पक्ष के लोगों को भी बुलाएंगे। तय समय पर सुलोचना एसपी कार्यालय पहुंच गई, लेकिन बृजेश या उसके परिवार के लोग नहीं पहुंचे। एसपी का कहना था कि बार-बार बुलाने के बाद भी बृजेश या उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं आ रहा है। इसके बाद उन्होंने मामले को महिला थाने को सौंप दिया। महिला थाने से बृजेश को फोन किया गया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। एसपी की हीलाहवाली से नाराज सुलोचना का कहना था कि एसपी खुद इस मामले को दबाना चाह रहे हैं। बुधवार की शाम तक उसने पुलिस को वक्त दिया है। यदि प्रेमी पक्ष के लोग नहीं बुलाए गए तो बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से वह डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठेगी। वहीं दूसरी ओर पूरे मामले में सुलोचना की तरफ से मदद में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल लगी हैं। उनका कहना है कि एसपी राजीव मल्होत्रा मामले को लंबा खींचकर खत्म कर देना चाह रहे हैं। वह ऐसा नहीं होने देंगी। सीएम योगी ही नहीं पीएम मोदी तक मामले को पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed