{"_id":"5942bd824f1c1b03388b47d1","slug":"131497546114-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पैदल चलकर जाना शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पैदल चलकर जाना शहर का हाल
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा गुरुवार की दोपहर शहर में पैदल गश्त किया। भ्रमण के दौरान मोतीलाल रोड, ओवरब्रिज के नीचे सर्राफा मार्केट, सुर्ती हट्टा गली, पेड़ा गली, मोहन रोड, अंसारी रोड होते हुए मालवीय रोड से सुभाष चौक पर पहुंचे। इसके पहले एसपी ने कोतवाली में पुलिस क्लब का निरीक्षण किया।
कसया ओवरब्रिज के सटे बिजली के खंभे को तत्काल शिफ्ट कराने को कहा। सुर्ती हट्टा गली में सर्राफा दुकानों के दोनों तरफ बाइक देखकर दंग रह गए। पेड़ा गली, मोहन रोड और अंसारी रोड पर भी ऐसा ही नजारा दिखा। क्षेत्राधिकारी, कोतवाल और यातायात प्रभारी को तत्काल वाहनों को हटवाने का निर्देश दिया। चौमुखा और सर्राफा मार्केट, ओवरब्रिज के नीचे सीसी कैमरा लगवाने की बात कहीं। मालवीय रोड ओवरब्रिज से सुभाष चौक पर मुख्य सड़क पर पार्किंग की गई थी। सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी ने टीएसआई को कहा। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए एसपी ने मातहतों को सुझाव दिया है। पुलिस की टीम यातायात सुधारने में जुटी रही। गुरुवार की शाम चार बजे के करीब एसडीएम सदर राकेश सिंह, सीओ सिटी, कोतवाल फोर्स के साथ जिला अस्पताल रोड पर पहुंचे। दोनों तरफ से सड़क पर मौजूद दुकानों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया। कई लोगों की दुकान टूट गई। टीम के पहुंचने से पहले दुकानदार सामान लेकर निकल चुके थे।