{"_id":"594022e24f1c1b250b8b4626","slug":"131497375458-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे की खुदाई करती जेसीबी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे की खुदाई करती जेसीबी पकड़ा
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्रशिक्षु एसडीएम प्रशांत तिवारी ने पोखरेे की खुदाई करते हुए जेसीबी को पकड़ लिया। मौके से चालक भाग निकला। ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव कोई जवाब नहीं दे सके। सेक्रेट्री को सस्पेंड कर भुगतान पर रोक लगा दी गई है। उधर, राजनेताओं के जरिए मामले को मैनेज करने का खेल शुरू हो गया है।
नौतन हथियागढ़ ग्राम सभा के इनरहा कुटी वाली पोखरी के खुदाई का कार्य कराया जाना है। मनरेगा के तहत छह लाख का भुगतान होगा। इसके लिए 109 श्रमिकों का मस्टरोल बनाया गया। प्रशिक्षु एसडीएम और देसही देवरिया के बीडीओ और प्रशांत तिवारी ने एडीओ आईएसबी को साथ लेकर आठ जून को खुदाई कार्य का जायजा लेने पहुंचें। ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव की मौजूदगी में पोखरे की खुदाई हो रही थी। उन्हें देख कर चालक को भगा दिया गया। इसके बाद प्रशिक्षु एसडीएम ने जांच पड़ताल की। मौके पर चार मजदूर मिले वह भी जेसीबी के पहिए के निशान को मिटाने का कार्य कर रहे थे। यह देख प्रशिक्षु एसडीएम ने पूछताछ की, उनके बयान दर्ज किए। सेक्रेट्री नर्वदेश्वर दुबे के बारे में जानकारी हासिल की तो वह गायब मिले। गैर मौजूदगी और वित्तीय अनियमितता का दोषी पाते हुए सस्पेंड कर दिया।