फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   127 persons found new corona positive

जिले में 127 लोग पॉजिटिव मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 501

Thu, 20 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
127 persons found new corona positive
जिले में 127 लोग पॉजिटिव मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 501
विज्ञापन

देवरिया। जिले में 127 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 501 हो गई है। प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के दो व एक सीएचओ सहित तीन चिकित्सक, दो लैब टेक्नीशियन सहित चार स्वास्थ्य कर्मी, एक मंदिर के छह लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं एक संक्रमित के परिवार के नौ लोग तथा मतदान ड्यूटी में आए एसएसबी का जवान, शिक्षक व दो गर्भवती महिलाएं व दो बैंक कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा शहर के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले। एक मोहल्ला का एक व्यक्ति पंद्रह दिन पहले बंगलुरु से आया है, जांच में संक्रमित मिला। शहर के एक मोहल्ला की संक्रमित महिला का पिता जांच में पॉजिटिव मिला। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति बुधवार को राजस्थान से आया। चार दिन से तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। परिवार में चार सदस्य हैं। बैतालपुर ब्लाक का एक व्यक्ति 15 जनवरी को मुंबई से घर आया। जांच कराने पर संक्रमित मिला। परिवार में दस लोग हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 465 का चल रहा इलाज
कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में अब तक 20974 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20250 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 465 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इधर होम आइसोलेशन के 63 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन जांच में आठ पॉजिटिव
जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में एंटीजन जांच में आठ लोग संक्रमित मिले।
बंदी मिला संक्रमित
जिला कारागार से पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराने जिला अस्पताल आए एक कैदी जांच में पॉजिटिव मिले। उसे एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने उसकी जांच की।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। टीकाकरण भी तेज कर दिया गया है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही जांच बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को 3062 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 1302 एंटीजन तथा 1760 आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। 127 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस समय 501 एक्टिव केस हैं। 15 मरीजों का अन्य जनपदों में इलाज चल रहा है, शेष होम आइसोलेशन में हैं। 4,33,192 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। लोगों से सतर्कता बरतने तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन की अपील की गई है। डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed