फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिना पंजीयन चल रहा था क्लीनिक, दी नोटिस

बिना पंजीयन चल रहा था क्लीनिक, दी नोटिस

Wed, 03 Apr 2019 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
बिना पंजीयन चल रहा था क्लीनिक, दी नोटिस
बिना पंजीयन चल रहा था क्लीनिक, दी नोटिस
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सलेमपुर में की छापेमारी
- सिटी पैथोलॉजी में भी मिली गड़बड़ी, मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बिना पंजीकरण के ही क्लीनिक चलाने का एक और मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सलेमपुर में छापेमारी कर ऐसे ही एक क्लिनिक को पकड़ा। संचालक को नोटिस देकर तीन दिनों में जवाब देने को कहा गया है। एक पैथोलॉजी सेंटर पर भी टीम को व्यापक अनियमितताएं मिली हैं। उसके संचालक को भी नोटिस दी गई है।

जिले में अवैध ढंग से अस्पतालों का संचालन कर मरीजों का शोषण करने की शिकायत लगातार मिल रही है। सरकारी सेवा की बदहाली का लाभ उठा रहे अवैध अस्पतालों के संचालक मरीजों की जान से खेल रहे हैं। इसके मद्देनजर सीएमओ के निर्देश पर गठित टीम जिले में छापेमारी कर रही है। बुधवार को एसीएमओ डॉ.संजयचंद की टीम सलेमपुर कस्बा पहुंची। यहां एक क्लीनिक का पंजीयन ही नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी संचालक दस्तावेज नहीं उपलब्ध करा सका। टीम ने अस्पताल संचालक डॉ.एएम आलम को नोटिस देते हुए तीन दिनों में जवाब देने को कहा है। यहीं की सिटी पैथोलॉजी की जांच में भी कई अनियमितताएं मिली। केंद्र का पंजीयन तो था, लेकिन तय मानक के अनुसार न साफ-सफाई थी और न ही अन्य व्यवस्थाएं। इसके संचालक को भी नोटिस दिया गया है। जांच की खबर मिलते ही अन्य अस्पताल व पैथोलॉजी संचालक केंद्र बंद कर फरार हो गए। एसीएमओ ने बताया कि तय समय सीमा में समुचित जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में सरोज तिवारी, अरुण शाही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed