{"_id":"5c9cf9f7bdec22144002e7cd","slug":"121553791479-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसान......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसान......
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
----
- कलेक्ट्रेट परिसर में करीब साढ़े तीन माह से धरनारत थे किसान
- मंगलवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए कलेक्ट्रेट में लगभग साढ़े तीन महीने से आंदोलन करने वाले किसानों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर उन्हें शांति भंग में चालान किया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, रामचंद्र चौहान, चंद्रदेव प्रजापति निवासीगण विक्रमपुर बांसपार, अवधेश मणि त्रिपाठी निवासी खोराराम, बकरीदन निवासी परसिया, दरोगा यादव निवासी रघवापुर डुमरी, रामपुर कारखाना, रामप्रकाश सिंह, वेदप्रकाश निवासीगण बैतालपुर और रामजी निषाद निवासी रलजा को गिरफ्तार किया गया है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
---
गन्ना किसानों के गिरफ्तारी की निंदा
देवरिया। क्रमिक अनशन एवं भूख हड़ताल कर रहे चीनी मिल संघर्ष समिति के नेताओं की गिरफ्तारी की भाकपा माले ने निंदा की है। गुरुवार को राज्य कमेटी की सदस्य प्रेमलता पांडेय व रामकिशोर वर्मा ने कहा कि किसान नेताओं की गिरफ्तारी भाजपा नेताओं के इशारे पर की गई है। चुनाव आचार संहिता के नाम पर भाजपा अपनी गिरती हुई साख को बचाने के लिए यह काम कर रही है। जल्द ही आंदोलनकारियों के साथ बैठक कर नई रणनीति बनाई जाएगी।