फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘लोस में जीत के लिए देवरहा बाबा का आशीर्वाद लें राहुल

‘लोस में जीत के लिए देवरहा बाबा का आशीर्वाद लें राहुल

Wed, 23 Jan 2019 09:54 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
‘लोस में जीत के लिए देवरहा बाबा का आशीर्वाद लें राहुल
प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महा सचिव बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाइ खिलाकर खुशी का इजहार किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कांग्रेस नेता पं. ज्ञानेश्वर मिश्र ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद देवरहा बाबा आश्रम से करने के लिए आमंत्रण भेजा है। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को एक रेस्तरा में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी चुनावी शंखनाद शुरू करने से पहले देवराहा बाबा का आशीर्वाद लिया था। इससे उनको भारी सफलता मिली थी। राहुल गांधी अपनी दादी की परंपरा का निर्वाह करते हुए देवरहा बाबा की कर्मभूमि से चुनावी सभा की शुरूआत करें तो निश्चित ही विरोधी परास्त होंगे। भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान सभी परेशान हैं। नोटबंदी ने देश को तबाही के कगार पर ला खड़ा किया है। पांच राज्यों में मिली करारी हार से भाजपा घबरा गई है। झूठ की बुनियाद पर टिकी बीजेपी का सफाया आगामी लोकसभा चुनाव में तय है। जनता के पास कांग्रेस के अलावा कोई अन्य पार्टी विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

फोटो समाचार।

प्रभारी बनाए जाने पर प्रियंका को दी बधाई
रुद्रपुर। प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी जोन का प्रभारी बनाए जाने पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्रनाथ गुप्ता ने कहा कि राजनीति में सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता उत्साह से बूथों पर कार्य करने में जुट गए है। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, रवि प्रताप गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, कुंदन राव, मुक्तिनाथ निषाद, असलम सिद्धकी, रामप्रताप सिंह, दारोगा यादव, सोनू राव, अखिलेश सिंह आदि रहे।

फोटो-
----

प्रियंका के महासचिव बनने पर कांग्रेसियों में जश्न
मिठाइयां बांटी, सुभाष चौक पर फोड़े पटाखे
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। सुभाष चौक पर पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। साथ ही पूरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का प्रण लिया।
जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव व यूपी (पूर्वी) का प्रभारी बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया। कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। देश प्रियंका में पूर्व पीएम व आयरन लेडी इंदिरा गांधी की झलक देख रहा है। उनकी अगुवाई में यूपी में पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, विसमिल्लाह लारी, रामजी गिरी, शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र, कैलास तिवारी, नौशाद खां, जयप्रकाश पाल, गंगासागर गुप्ता, भरत मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, सुहेल अंसारी, ऋषभ शुक्ल, विवेक मिश्र, राशिद अंसारी, जवाहर बरनवाल, राजेश सिंह, रामविनास तिवारी, मनोज मणि, जुलेखा खातून, रमाशंकर यादव, नागेंद्र शुक्ल, मुकुंद भास्कर, शैफ खान, उत्तेज मिश्र, महेंद्र अंबेडकर आदि मौजूद रहे। उधर, जिला किसान एवं खेत मजदूर यूनियन ने रामगुलाम टोला में पूर्व जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण दुबे की अध्यक्षता में बैठक कर खुशी मनाई। बैठक में धर्मेंद्र पांडेय, उमेश शर्मा, रवि गुप्ता, जवाहर बरनवाल, उमापति पांडेय, संजीव कुमार, शैलेष पासवान, मुन्ना पासवान, चंद्रिका यादव आदि मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर दी बधाई
बरहज। नगर स्थित पार्टी कैंप कार्यालय लाजपत भवन पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रियंका गांधी को पार्टी द्वारा महासचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बुधवार को लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राधारमण पांडेय, जितेंद्र जायसवाल, जयनारायण उपाध्याय, विकास चौधरी, मोहम्मद अयूब, पोलन सोनकर, सूरज प्रसाद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed