{"_id":"5c3e1479bdec227354207d69","slug":"121547572345-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न-धन का किया दान, पतंगों से पटा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न-धन का किया दान, पतंगों से पटा आसमान
विज्ञापन
मकर सक्रांति पर भागलपुर के कालीचरण घाट पर सरयू में डूबकी लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को पूरे हर्ष, उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। साधकों ने स्नान कर दान-पुण्य किया। पूजन के बाद लोगों ने दही-चूरा, लाई खाई। इस मौके पर घरों में खिचड़ी भी खाने और खिलाने का दौर भी चला। सामाजिक संस्थाओं ने भी खिचड़ी सहभोज आयोजित किए। खिली धूप में बच्चों ने छतों पर पतंग उड़ाकर आपस में प्रतिस्पर्धा का आनंद लिया।
भोर में ही घर की साफ-सफाई के बाद सनातन धर्म से जुड़े उपासकों ने नदी-घाटों की ओर रुख किया। उन्होंने छोटी गंडक सहित जिले के अन्य नदियों में आस्था की डुबकी भी लगाई और आचमन कर सूर्योपासना की। घरों में भी स्नान-ध्यान व दान पुण्य करने के लिए होड़ सी लगी रही। स्नान के बाद लोगों ने चावल, दाल, गुड़, तिल, लाई, आलू आदि छूकर गरीबों में दान भी किया। हर घर में खिचड़ी बनी और अन्य धर्म के लोगों को भी अपने घर बुलाकर हिंदू धर्मावलंबियों ने उन्हें भी खिचड़ी, लाई-दही प्रसाद स्वरूप खिलाई। रोडवेज परिसर स्थित मंदिर के पास रोडवेज कर्मी दीनानाथ मिश्रा व अनुबंधित बस मालिक एसोसिएशन के मंडल महामंत्री महंत सिंह के नेतृत्व में सहभोज आयोजित हुआ। दोनों ने चालक-परिचालकों के अलावा बसों से उतरने वाले यात्रियों को भी खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। अचानक बसों से उतरे यात्री भी उनके मनुहार को मना नहीं पाए। महिला यात्रियों ने भी मौके पर प्रसाद ग्रहण किया। सब्जी व्यवसायी समिति ने मकर संक्रांति पर मोतीलाल रोड पर सहभोज का आयोजन किया। सर्वप्रथम बाबा गोरक्षनाथ की पूजा कर उन्हें खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद खिचड़ी वितरण शुरू हुआ। इस दौरान अध्यक्ष रामसिंह कुशवाहा, महासचिव रामेश्वर प्रसाद जायसवाल, कौशल मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, जलील राइनी, लुकमान राइनी, विनोद जायसवाल, बबलू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। नगर स्वर्णकार संघ की ओर से मालवीय रोड में सहभोज आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान अध्यक्ष रमेश वर्मा, महामंत्री ऋषिकेश वर्मा, कृष्णानंद वर्मा, राजू वर्मा, विजय पटेल, संजू सोनी आदि शामिल रहे। हियुवा गौरीबाजार ब्लॉक की ओर से देवगांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सहभोज आयोजित हुआ।
मकर संक्रांति पर सरयू में लगाई डुबकी
सलेमपुर/भागलपुर। बरहज। मकर संक्रांति पर बरहज, भागलपुर स्थित सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर तक आस्थावानों की भीड़ घाटों पर लगी रही। जगह खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ और गरीबों में कंबल बांटे गए। बरहज में हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी तट पर आस्था की डुबकी लगाई। नदी तट पर स्नान के लिए जुटने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन चौकस रहा। भोर से ही नदी के किनारे लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। हालांकि इस बार नदी बने 12 घाटों को छोड़कर दक्षिणायन हो गई है। स्नानार्थी स्नान के लिए घाटों से करीब 200 मीटर रेत में पैदल चलकर नदी तट पर पहुंचे। पूरे दिन स्नान का क्रम चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दुकानों से खरीदारी भी की। भागलपुर के काली चरण घाट सरयू नदी में स्नान कर दान पुण्य किया। दोपहर तक स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। लार रोड के कुंडौली के दुर्गा मंदिर पर गैस एजेंसी के संचालक अविनाश सिंह ने भंडारे का आयोजन किया। भागलपुर पक्के पुल के समीप हनुमान मंदिर पर हियुवा के नगर अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में खिचड़ी खिलाई गई। इसका उद्घाटन सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
दलित बस्ती में किया सहभोज का आयोजन
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। मकर संक्रांति पर मंगलवार को भक्तों ने भगवान दुग्धेश्वरनाथ को खिचड़ी चढ़ा कर पूजन किया। लोगों की भीड़ ने मेले का आनंद लिया। वहीं पकड़ी बाजार के उजरी भरौली गांव में हियुवा ने सहभोज का आयोजन किया। सुबह पांच बजे से ही भक्तों की भीड़ दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंचने लगी। भक्तों ने गर्भगृह में भगवान को चावल, लाई, तिल आदि चढ़ा कर पूजन किया। पूरे दिन लोग गुनगुनी धूप में मंदिर के सरोवर के किनारे मेले में जमे रहे। हियुवा के जिला संयोजक नीरज शाही और जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में दलित बस्ती में खिचड़ी सहभोज आयोजित हुआ। लोगों ने एक साथ बैठ कर खिचड़ी का आनंद लिया। इस दौरान प्रधान ब्रम्हानंद मल्ल, संतोष राज सोनकर, नवीन यादव, अभिराम सिंह, राजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।