फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रार्थना के बाद कहा, मैरी क्रिसमस, गले मिलकर दी बधाई

प्रार्थना के बाद कहा, मैरी क्रिसमस, गले मिलकर दी बधाई

Tue, 25 Dec 2018 10:35 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रार्थना के बाद कहा, मैरी क्रिसमस, गले मिलकर दी बधाई
क्रिसमस अवसर पर मिशन स्कूल स्थित मसीही कलीसिया चर्च परिसर में सेल्फी लेती युवतिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर में क्रिसमस पर्व मंगलवार को बेहद उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह में चर्चों में प्रार्थना के बाद चरनी और अन्य झांकियों को देखने एवं कैंडल जलाने वालों का तांता लगा रहा। घर आए लोगों को मसीही समाज के लोगों ने खूब स्वागत किया और उन्हें केक खिलाया।
विज्ञापन

जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में सुबह 10 बजे पास्टर समर्पण के नेतृत्व में क्रिसमस की प्रार्थना शुरू हुई। उन्होंने ओ मसीह आया.., आज का दिन यहोवा ने बनाया.., एवं अन्य गीतों को भी सुनाकर प्रभु के आगमन की संदेश दिया और सभी को पर्व की बधाई दी। मौके पर पास्टर सैम्युअल आइजिया ने प्रभु यीशु के जन्म के विषय में जानकारी दी। इसके बाद क्वायर टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। यीशु आया इस दुनिया में पापों से बचाने उद्धार दिलाने.., ओहो मसीह आया.., मेरा प्रभु जन्मा प्यारा यीशु आया.. गीतों से उन्होंने यीशु के जन्म का संदेश दिया। यहां पर पूरे दिन चर्च के बाहर बने झांकियों के पास कैंडल जलाने व गुलाब चढ़ाने वालों की भीड़ लगी रही। चर्च के बाहर फूल, मोमबत्ती व गुब्बारों की दुकानें भी सजी रही। महुवाबारी रोड स्थित संत पुष्पा चर्च में सुबह साढ़े सात बजे क्रिसमस के अवसर पर मिस्सा बलिदान का पूजन हुआ। मसीही समाज के लोगों ने चर्च के अंदर पूरे भक्ति भाव से प्रार्थना की। इसके बाद लोगों ने चरनी एवं अन्य झांकियों का दर्शन कर यीशु के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। पूरे दिन यहां भी युवा व अन्य विश्वासी झांकियों को देखने के लिए आए। हर आने वालों को चर्च प्रशासन की ओर से केक दिया गया। उधर मसीही समाज के लोगों के घरों में आने वाले मेहमान की आवभगत की गई। केक, कॉफी, नमकीन के विभिन्न आइटम उन्हें परोसे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed