फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पक्के पुल के निर्माण को लेकर डीएम आवास घेरा

पक्के पुल के निर्माण को लेकर डीएम आवास घेरा

Thu, 11 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पक्के पुल के निर्माण को लेकर डीएम आवास घेरा
अली नगर स्थित कुर्ना नाला पर पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर मुहल्ले के लोगो ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित अलीनगर मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार को डीएम आवास का घेराव किया। लोग कुर्ना नाले पर पक्का पुल बनाने की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों लकड़ी का अस्थाई पुल टूटने के बाद से मोहल्ले के लोग तीन किमी घूमकर आवागमन कर रहे हैं। डीएम से मिलने की जिद पर अड़े लोगों ने ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम को वापस कर दिया। मामला गर्माता देख कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। सदर कोतवाल व एसडीएम के काफी मान-मनौवल के बाद लोग कलेक्ट्रट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपने को राजी हुए।
विज्ञापन

अलीनगर मोहल्ला निवासी तस्लीम मलिक मल्लू के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि शहीद नगर को अली नगर से जोड़ने में कुर्ना नाले पर पक्का पुल सहायक होगा। इसके निर्माण के लिए 15 वर्षों से स्थानीय लोग संघर्ष कर रहे हैं। जिम्मेदार अफसर केवल आश्वासन दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से तैयार किया गया बांस-बल्ली का कच्चा पुल टूट गया है। इससे हमेशा गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। स्थाई पुल नहीं होने से लोगों को दो किमी फेरी लगाकर एक दूसरे मोहल्ले में आना-जाना पड़ता है। जब तक मोहल्ले वासियों की समस्या का समाधान नहीं होता हम चुप नहीं बैठेंगे। पक्का पुल निर्माण शुरू कराने के लिए प्रशासन को दस दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में निर्माण प्रारंभ हो गया तो ठीक वर्ना डीएम आवास पर कैंप लगाकर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. गुंजन यादव, फैजान अहमद कुरैशी, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद मुस्ताक, मैनुल्लाह, रुबिना खातून, नसीमा खातून, सवीना खातून, जैतून निशा, नूरजहां, अंजुम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed