{"_id":"5ba6710a867a55239a792683","slug":"121537634570-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवाद के लिए आजीवन समर्पित रहे मोहन बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवाद के लिए आजीवन समर्पित रहे मोहन बाबू
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मोहन सिंह के पुण्य तिथि अवसर पर सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। समाजवादी चिंतक व पूर्व सांसद मोहन सिंह को पांचवीं पुण्यतिथि भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में स्व. मोहन सिंह के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके विचारों को आत्मसात कर समाजवाद की अवधारणा को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज चिंतामन चकबगहां मठियां में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा नेता व्यास यादव रहे। उन्होंने कहा कि बाबू मोहन सिंह ने समाजवाद की अलख जगाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों सहित समाज के हर तबके की आवाज वह सदन में उठाते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रसन यादव व संचालन इश्तियाक अंसारी ने किया। इस मौके पर रमेश गौड़, संजय शर्मा, गौरव मिश्र, अशोक सिंह, अताउल्लाह, सुमन देवी, अंजू विश्वकर्मा, मो. खालिद, राजनाथ यादव, संजय यादव, सुभाष यादव, प्रमोद आदि मौजूद रहे। समाजवादी युवजन सभा ने कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय पर कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि मोहन सिंह आजीवन समाजवाद के रास्ते पर चले। वह मन-वचन और कर्म से सच्चे समाजवादी थे। सर्वश्रेष्ठ सांसद का उन्हें पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शोभा यादव, अजय यादव, अर्जुन यादव, रामनयन यादव, ग्राम प्रधान रवींद्र यादव, विजय यादव, देवेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।