फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महंगाई, भ्रष्टाचार पर गरजे सपाई

महंगाई, भ्रष्टाचार पर गरजे सपाई

Fri, 18 May 2018 10:54 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
महंगाई, भ्रष्टाचार पर गरजे सपाई
भाजपा सरकार के नितियों के विरोध में तहसील का धेराव करते सपा के पूर्व विधायक खोखा सिंह - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील का घेराव किया। तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तहसील में दो घंटे सभा कर प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकामी गिनाई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में नोटबंदी और जीएसटी थोप कर अर्थव्यवस्था को गर्त में पहुंचा दिया। देश में भूख, भय और भ्रष्टाचार का वातावरण बन गया है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। सरकार की गेहूं खरीद नीति पूरी तरह फ्लाप हो गई है। किसान गेहूं बेचने को मारे-मारे फिर रहे हैं। बोरा के अभाव में किसानों का गेहूं सड़ रहा है। कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला। बाढ़ से बर्बाद कछार की सड़कें नहीं बनी। रुद्रपुर में प्रलयकारी बाढ़ जमींदारी बांध टूटने से आई थी। यह बांध आज भी उसी हाल में है। बांध की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई तो क्षेत्र की तबाही इस साल भी तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में तहसील, थाना और सभी सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। इनके कारनामों को उजागर कर सपा सांप्रदायिक ताकतों से देश को मुक्ति दिलाएगी। सभा को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गेंदा लाल यादव, विजय रावत, हरेंद्र सिंह त्यागी, बरिस्टर यादव, बृजमोहन यादव, अवनीश शुक्ल, बैजनाथ यादव, मनोज यादव, सुधीर, अखिलेश यादव, शिवशंकर, अनुराग, गोपी, रामहरख, विश्वकर्मा यादव, ओमप्रकाश यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed