{"_id":"5a7b2e5b4f1c1ba0268b8e61","slug":"121518022235-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के लिए युवाओं का आगे आने की जरूरत-सीएमओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के लिए युवाओं का आगे आने की जरूरत-सीएमओ
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
अकांक्षा समिति की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते डीएम सुजीत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में आकांक्षा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमेें डीएम सुजीत कुमार, एडीएम बीके दोहरे और सलेमपुर एसडीएम शशिभूषण समेत 73 लोगों ने रक्तदान किया।
सीएमओ डॉ. रामनिवास ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। कहा कि रक्तदान से मजबूर और बीमार लोगों को सहूलियत तो मिलती ही है। साथ ही शरीर के लिए भी लाभकारी है। इसके लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए महिलाओं को भी जागरूक होना चाहिए। सुबह आठ बजे रक्तदान शिविर शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। 90 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 73 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को डीएम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अखिलेंद्र शाही, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसी सिंह, रामेश्वर पांडेय, मुरली गुप्ता, धुपदेव कुमार राय, रवि, सुबोध चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।