{"_id":"5a32b48b4f1c1b8e698c1d23","slug":"121513272459-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों ने पचलड़ी चौराहे पर किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों ने पचलड़ी चौराहे पर किया सड़क जाम
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
कटान नहीं पाटने को लेकर पचलड़ी चौराहे पर सड़क जाम कर नारेबाजी करते लोग और एसडीएम से करते वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। कटान स्थल नहीं पाटे जाने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने गुरुवार को पचलड़ी चौराहे को तीन घंटे जाम रखा। इसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। पीड़ितों ने कहा कि बाढ़ में पचलड़ी करहकोल मार्ग पर भागड़ा पुल और खोपा गांव के समीप कटान हुए थे। जिसे अभी तक भरा नहीं गया है। प्रशासन की लापरवाही से ऐसा हुआ है। एसडीएम रामबिलाश के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।
अगस्त माह में आई भीषण बाढ़ में रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर भगड़ा पुल और खोपा गांव के निकट पुलिया का एप्रोच कट कर बह गया था। जबकि मार्ग से दोआब क्षेत्र के लोग गोरखपुर, मऊ, बनारस आते-जाते है। मार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशानी दोआब क्षेत्र 52 गांव के लोगों को हो रही है। अब तक बाढ़ में कटे मार्गों पर पाटने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे लोगों में नाराजगी बनी है। सड़क जाम किए दुकानदार ऊधव गुप्ता ने कहा कि मार्ग बंद होने से चौराहे के दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह चौपट हो चुका है। आवागमन बंद होने के कारण पचरूखा, खोपा, हौली बलिया, कोड़री, बैदा, सरांव, जगरनाथपुर, लीलापुर, भेड़ी, एकौना, बसडीला, अनुसा, मठिया आदि गांव के लोगों परेशानियां हो रही हैं। इस दौरान शेषनाथ ठाकुर, मोनू तिवारी अवधेश पाल, अनूप गुप्ता, महेंद्र यादव, बलवंत सिंह, अंजनी सिंह, चुन्नू खां, सुगंध पांडेय, नरेंद्र शुक्ला, रुदल यादव, सुधीर सिंह, अंगद मौर्या, विपिन पाल, विनोद मौर्या आदि मौजूद रहे।