फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ठप रही आपूर्ति, गर्मी से लोग बेहाल

ठप रही आपूर्ति, गर्मी से लोग बेहाल

Mon, 17 Jul 2017 04:38 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
ठप रही आपूर्ति, गर्मी से लोग बेहाल
सलेमपुर (देवरिया)। लोकल फाल्ट और तार टूटने के कारण नगर की बिजली आपूर्ति रविवार की रात को ठप हो गई। सोमवार को दिन में मेन सप्लाई नहीं आने से लोग नगर से लेकर देहात तक गर्मी से बेहाल रहे। लोगों के दबाव की वजह से बिजली विभाग के अफसरों को सीयूजी नंबर स्विच ऑफ कर लिए। कार्यालय छोड़ एक्सईएन को दो घंटे तक 132 बिजली घर पर जाकर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। रविवार की रात को खुखुंदू, भटनी, सलेमपुर, लार, कुंडौली, सतरांव, भाटपाररानी, गजहरवा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े लोगों को बिजली नहीं मिली। सलेेमपुर नगर के चेरो रोड और सुगही वार्ड में तार गिरने के कारण आपूर्ति ठप रही। सोमवार को चार बजे भोर में अचानक सभी उपकेंद्रों की मेन सप्लाई ठप हो गई। इसकी वजह मोतीराम अड्डा के मुख्य बिजली घर में लगे बिजली उपकरण जलना बताया गया। दिन में 10 बजे तक आपूर्ति नहीं मिला तो गर्मी से परेशानी लोग बिजली कर्मचारियों के मोबाइल पर फोन करने लगे। कई लोगों ने जेई और एसडीओ को अपशब्द भी बोल दिया। इसकी वजह से कर्मचारियों ने अपना मोबाइल स्विच आफ कर दिया। दोपह में एक्सईएन के पास कार्यालय में लोग पहुंचने लगे, तो एक्सईएन को कार्यालय छोड़ 132 बिजली घर पर जाना पड़ा। यहां पर करीब दो घंटे तक एक्सईएन बैठे रहे। बिजली आपूर्ति आने के बाद कार्यालय गए। इस बाबत एक्सईएन राममूरत ने बताया कि खराबी के चलते मोतीराम अड्डा से आपूर्ति बंद थी। मेन सप्लाई आने के बाद सभी विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed